आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

नाबार्ड योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बागेश्वर। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना के अंतर्गत निर्मित पॉलीहाउसों के माध्यम से उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के तीनों विकासखंडों से आए पॉलीहाउस लाभार्थियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि आधुनिक एवं तकनीक आधारित कृषि स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों से पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर ऑफ-सीजन सब्जियां, व्यावसायिक फूल एवं अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर आय बढ़ाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों ने पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत बीज चयन, वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई, रोग एवं कीट नियंत्रण, कोल्ड स्टोरेज, सुरक्षित भंडारण, विपणन रणनीति तथा उद्यान विभाग के ‘सचल दल’ की सेवाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बाजार की मांग के अनुरूप फसल चयन पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button