आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल अनेक मंचो पर हो चुके हैं सम्मानित

अनेक संगठनों, संस्थाओ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल को किया गया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले देहरादून निवासी वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल पड़पौत्र स्व. सेठ शंकर लाल गोयल एवं पौत्र स्व. सेठ बाबू राम गोयल एवं पुत्र श्री बाल कृष्ण गोयल को अनेक संगठनों, संस्थाओ द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया गया हैं। अब तक मिले सम्मान का विवरण इस प्रकार हैं :-
1. 3 अक्टूबर 2002 : – उत्तराखंड कौशल्या डबराल संघर्ष वाहिनी व मूल रोजगार एवं जनसंख्या नियंत्रण अभियान (फिपका) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी एवं उत्तराखण्ड राज्य के चतुर्मुखी उत्थान के लिये पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने के लिये ^^कौशल्या डबराल स्मृति पदक^^ से विभूषित किया गया।
2. 23 फरवरी 2003 : – उत्तरांचल सरकार (गृह मंत्रालय) नागरिक सुरक्षा कोर देहरादून द्वारा 15 अगस्त 1997 तक नागरिक सुरक्षा कार्यो में सक्रिय योगदान देने के लिये भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता की पचासवीं वर्षगांठ के उपलक्ष मे प्रदत्त ^^ स्वर्ण जयंती पदक^^ से सम्मानित किया गया।
3. 4 फरवरी 2008 : – उत्तरांचल बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के चेतना सम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
4. 26 जून 2011 : – उत्तराखण्ड क्रांति दल ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिये राज्य आंदोलनकारी घोषित करते हुये “राज्य आंदोलनकारी सम्मान पत्र” प्रदान किया।
5. 18 मई 2011 : – उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
6. 19 मई 2011 : – उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
7. 20 अक्टूबर 2021 : – राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने “बाल्मीकि रत्न” सम्मान से विभूषित करते हुये प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
8. 11 अगस्त 2024 : – वेद उनियाल विचार मंच ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र तथा राज्य आंदोलन में अहम भूमिका हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
9. 16 अगस्त 2024 : – राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने समाज कल्याण विभाग, ऑडिटोरियम आईआरडीटी में भगवान बाल्मीकि जयंती को सामाजिक समरसता, दिवस के रूप में मनाते हुये कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य के शहरी विकास और वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेट कर “प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया।
10. 2 दिसम्बर 2024 : – उत्तराखण्ड आंदोलन में उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति की घटक रहीं गोरखा संघर्ष समिति ने उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ एवं वृक्षबंधन अभियान के वैचारिक सहयोग से उज्जवल सभागार में राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड आंदोलन के प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार प्रबुद्ध कलमकार के रूप मे स्मृति चिन्ह भेट कर 92 वर्षीय कैप्टन (अ.प्रा.) जे.बी. कार्की (वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी) ने सम्मानित किया।
11. 28 जुलाई 2026 :- उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में विशिष्ट रचनात्मक भूमिका अदा करने व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के महामन्त्री अवधेश पन्त ने गंगा माई की चुनरी एवं स्वदेशी का प्रतीक चरखा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button