आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनधर्मधर्म-संस्कृतिसोशल मीडिया वायरल

सावन मास के प्रथम दिन जलाभिषेक करने वालों की रही भारी भीड़

सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव का हरिद्वार से विशेष रूप से मंगाये लगभग 1100 कमल पुष्पों इत्यादि से भव्य श्रृंगार किया गया

देहरादून 30 जुलाई। श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आज सावन मास के प्रथम दिन जलाभिषेक करने वालों की भारी भीड़ रही। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि आज प्रातः से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे थे और जोरदार जय घोष करते हुए भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल, दूध, दही, शक्कर, इत्यादि से अभिषेक कर उन्हें जलार्पण किया। इसके पश्चात धूप, दीप, विल्व पत्र, पुष्प, पुष्पमाला इत्यादि अर्पण कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की। दिन भर यही क्रम चला। सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव का हरिद्वार से विशेष रूप से मंगाये लगभग 1100 कमल पुष्पों इत्यादि से भव्य श्रृंगार किया गया और उनकी सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, आचार्य आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता, विकी गोयल, रजनीश यादव, दीपक मित्तल आदि सेवादार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464