आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने चलाया प्रेमनगर में वृहद वृक्षारोपण अभियान

उत्तराखंड राज्य की प्रकृति औऱ सुंदरता को बचाया जा सके।

देहरादून, 26 जुलाई। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा प्रेमनगर के केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी, प्रेमनगर में वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर फूलों के 60 वृक्ष रोपित किये गए, जिनमे अमलताश, सिल्वर ओक, कनेर, चंपा, गुलमोहर केसिया सामिया के वृक्ष लगाए गए। समिति नें विशिष्ट अतिथि के रूप मे सुश्री मीनू कलिरमण को आमंत्रित किया जिन्होंने वर्ष 2023 मे भारत की तरफ से एवरेस्ट पर्वत पर सफल चढ़ाई की थी। सुश्री मीनू जी द्वारा भी समिति के सदस्यो के साथ मिलकर वृक्ष लगाए औऱ समिति के द्वारा किये जा रहे लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रमों की भरसक प्रशंसा की। स्कूल प्रिंसिपल मामचंद द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया औऱ लगाए गए वृक्षों की देखभाल तथा खाद पानी इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था करने का प्रण लिया। उत्तराखंड राज्य मे इस वर्ष मानसून काफ़ी कमजोर है औऱ ग्लोबल वर्मिंग का खतरा बहुत बढ़ता जा राजमहल है। लगातार पहाड़ो के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है, जिसकी वजह से प्रकृति पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी कमी को कुछ हद तक कम करने के लिए समिति द्वारा लगातार वृक्ष लगाए जा रहे है ताकि उत्तराखंड राज्य की प्रकृति औऱ सुंदरता को बचाया जा सके।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला तथा सदस्यों में दीपक सिंह, राजेश भाटीया, नितिन कुमार, रविंद्र खालसा, गौरव सोनकर, हर्षवर्धन जमलोकी, दिवाकर नैथानी, सुन्दर शुक्ला, पियूष निगम, राजेश बाली, गगन चावला, सोनिया, सपना कार्की, तथा विशिष्ट अतिथि सुश्री मीनू कलिरमण, मुख्य अतिथि डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी तथा विद्यालय के प्रिंसिपल मामचंद तथा समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button