उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

अधिशासी अभियन्ताओ को निर्माण कार्यो की नियमित मॉनीटरिंग करने के आदेश दिए।

Apniavaj., mala goyal
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष प्रगति, प्रतिकर भुगतान के मामलों की समीक्षा की ।

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के सभी खण्डों केे स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण करने तथा समय से प्रतिकर का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों पर चेतावनी वाले साइनबोर्ड लगाने और पीएमजीएसवाई को बीस सूत्रीय कार्यक्रम में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। सभी सहायक अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ताओ को निर्माण कार्यो की नियमित मॉनीटरिंग करने के आदेश दिए।

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि जनपद में 278 स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष 240 पूर्ण हो गये हैं। जिसमें पीएमजीएसवाई के 188 में se 171, एनपीसीसी के 25 में से 18, पीएमजीएसवाई गैरसैंण ब्रिडकुल के 9 में से 8 तथा ब्रिज एण्ड रूफ के 56 में से 43 कार्य पूर्ण हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button