आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनधर्मधर्म-संस्कृतिन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

पंचमुखी सिंदुरिया हनुमान जी के सम्मुख किया गया पाठ

आज का पाठ विशेष रूप से कन्याओं के सामूहिक विवाह के सुख शांति से संपन्न आदि के लिए रहा।

देहरादून। परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवारों के क्रम में आज आठवे बड़े विश्राम मंगलवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में सामूहिक श्री सुंदर पाठ जी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें निशा भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भजन और श्री सुंदरकांड जी के पाठ किया गया, इसी के साथ विगत 8 मंगलवार से चला आ रहा श्री सुंदरकांड जी के पाठ को विश्राम दिया गया। आज का पाठ विशेष रूप से कन्याओं के सामूहिक विवाह के सुख शांति से संपन्न आदि के लिए रहा।
दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि आज के यजमान श्री गिरधर भटनागर द्वारा सांय काल में पहले मंदिर में विराजमान सिंदुरिया हनुमान जी को माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात निशा महिला भजन मंडली द्वारा सामूहिक रूप से श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया गया और उसके पश्चात भगवान भोलेनाथ, लड्डू गोपाल आदि के भजन भी सुनाएं। अंत में आरती कर सभी को हलवे, मिष्ठान व फल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आज सर्वश्री दिगंबर दिनेश पुरी, गिरधर भटनागर, सुनील गोयल, अरुण गोयल, विमला, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, निशा शर्मा , श्रीमती शालिनी गोयल, सुनील गोयल, प्रीति गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, रीना सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button