आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट

वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में हरियाणा से आए एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी के साथ मिलकर अपने ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद से वो अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। इसकी रिपोर्ट मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे ने दन्या थाने में कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बीती अप्रैल 2026 में चंद्रशेखर पांडे (मृतक) ने अपनी बड़ी बेटी जानकी का विवाह हरियाणा के हांसी निवासी धर्मवीर के साथ किया था। कुछ दिन पहले चंद्रशेखर अपने गांव सेली आ गया था और वहीं खेती-बाड़ी कर रहा था। बीती 20 जून शनिवार को उनकी बड़ी बेटी जानकी पांडे और दामाद धर्मवीर दोनों अचानक सेली गांव आ गए। आरोप है कि रविवार 21 जून को उनके दामाद धर्मवीर उसकी पत्नी जानकी और उसकी सास खष्टी देवी ने मिलकर चंद्रशेखर पांडे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दामाद धर्मवीर ने धारदार हथियार से उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस हमले में ससुर पर एक दर्जन से ज्यादा बार वार किए, जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आ गई. इसके बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी को लेकर मौके से फरार हो गया। रविवार रात को जब ग्रामीणों को जानकारी मिली, तो उन्होंने मरणासन्न अवस्था में पड़े चंद्रशेखर को बंद कमरे से मुक्त करा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया. हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए बताया कि खून बहने और सिर की हड्डी टूट जाने के कारण उनकी मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button