आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने पूरे देश में 8.30 लाख से अधिक कैडेटों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

नई दिल्ली,21.06.2026

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने पूरे देश में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाया। इस अवसर पर देशभर में 5,000 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 8.30 लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षकों तथा एनसीसी कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान युवाओं में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के संगठन के संकल्प को फिर से दोहराया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र देश के कई प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित हुए। इनमें अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट, हैदराबाद का गोलकुंडा किला, बिहार में बोधगया, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का तट, वाराणसी का नमो घाट, कोलकाता में मिलेनियम पार्क, चंडीगढ़ की सुखना झील, चेन्नई का मरीना बीच और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल थे।

एनसीसी अनुशासित, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण कर राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से एनसीसी युवाओं में शारीरिक फिटनेस, आत्म-अनुशासन एवं सामूहिक कल्याण के मूल्यों को प्रोत्साहित करती है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581