आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशभारतसोशल मीडिया वायरल

एक्सरसाइज के दौरान एसओजी जवान की मौत

चंपावत। चंपावत एसओजी के जवान की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक जवान बनबसा का ही निवासी था, बनबसा स्थित एक जिम में वो व्यायाम कर रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जवान को तत्काल खटीमा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। बनबसा क्षेत्र के एक जिम में व्यायाम करते हुए एसओजी के जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई.मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उनको खटीमा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसओजी जवान गिरीश भट्ट उम्र 38 बर्ष पुत्र स्वर्गीय जयदेव भट्ट निवासी भजनपुर बनबसा एक जिम में व्यायाम कर रहे थे। व्यायाम करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जवान की तबीयत बिगड़ने पर लोगों के द्वारा उसको खटीमा प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गिरीश भट्ट को मृत घोषित कर दिया। गिरीश भट्ट की मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। गिरीश भट्ट की पत्नी गृहणी है और उनके दो बेटे हैं। गिरीश मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले हैं। जवान के मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मृतक जवान गिरीश की पुलिस के महत्वपूर्ण अभियानों मे महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। मृतक जवान का बनबसा के शारदा घाट शमशान में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button