उत्तराखंड समाचार

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यालयों व महाविद्यालयों के खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की ताकि युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सकें।

देहरादून। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के सुअवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने “राष्ट्रीय युवा दिवस” कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “राष्ट्रीय यूथ अवार्ड” से सम्मानित करने के साथ ही “महिला एवं युवक मंगल दलों” को राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यालयों व महाविद्यालयों के खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की ताकि युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। राष्ट्रीय युवा दिवस के जरिये स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को और ज्यादा जगाया जा सके। हम सभी युवा संकल्प लें कि भारत को हम दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ और सर्व शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं।  इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा जी, निदेशक श्री जितेंद्र सोनकर जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और युवा उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581