उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

अवैध निर्माणों के विरुद्ध एमडीडीए का अभियान जारी

प्राधिकरण ने सभी निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के विरुद्ध मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण ने कुल्हान एवं चन्द्रवनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध भवनों को सील कर दिया। इनमें फ्लैट और डुप्लैक्स भवन शामिल हैं, जिनका निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृतियों एवं निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा था। क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान कई निर्माण कार्य नियमों के उल्लंघन में पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई करते हुए संबंधित भवनों को सील किया गया। एमडीडीए ने कुल्हान क्षेत्र के नागल हटनाल में दो बहुमंजिला भवनों में विकसित किए जा रहे फ्लैटों को सील किया, जबकि चन्द्रवनी रोड स्थित द्वारिका पुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन दो डुप्लैक्स भवनों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने सभी निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

Related Articles

Back to top button