उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेश

गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से ही निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति संभव

शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विकास भवन सभागार में 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं की अद्यतन सूचना प्रत्येक माह की 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से ही निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन निकायों द्वारा अभी तक गौशाला निर्माण हेतु भूमि का चिन्हीकरण नहीं किया गया है, वे प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विकास कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एम. शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग पी.सी. जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581