उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका त्वरित समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनकी समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जनपद में सर्वाधिक शिकायतें पेयजल विभाग, जल संस्थान, यूपीसीएल तथा ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button