उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

महंत श्री श्री 108 किशन गिरि महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

मेले में फ्री ब्लड टेस्ट और कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित जांचें फ्री में की जाएगी।

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने बताया की टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 किशन गिरि महाराज जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 जून को एक विशाल रक्तदान शिविर और हेल्थ एंड वेल्थ मेले का आयोजन मिशन स्कूल पलटन बाजार में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेकर आज व्यापार मंडल के मुख्यालय में एक बैठक दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। जिसमें इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदाता पहुंचे एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैक्स हॉस्पिटल द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लाभ मिल सके उस पर विस्तार से चर्चा कर रूप रेखा तैयार की गई। इस मेले में फ्री ब्लड टेस्ट और कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित जांचें फ्री में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464