उत्तराखंड समाचार

रेखा देवी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार हो रहा है

देहरादून। उत्तराखंड राज्य मे आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है, जिस तरह पूरे देश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार हो रहा है उसी क्रम में आज डोईवाला कार्यालय में शेर सिंह राणा की पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से चुनाव लड़ी रेखा देवी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा डोईवाला से प्रत्याशी रहे राजू मौर्य ‘केतन’ ने विधिवत रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कर्मवीर सैनी, हर्ष, संजय सैनी, अभिनव कुमार आदि दर्जनों लोगों शामिल थे। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकेश पांडे, जिला संगठन मंत्री जसवीर सिंह ,मिडिया प्रभारी विजय पाठक ,डोईवाला नगर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आयशा खान, सचिव बबीता कंडवाल, डोईवाला नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी कुरैशी आदि मौजूद कई लोग मोजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button