आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखंडखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारत

मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स – सीपीआर की तकनीक द्वारा जीवन बचाया

आज के सेशन में देश भर के दस विभिन्न प्रांतों से आए मास्टर ट्रेनर्स ने सभी सिनेरियो का अच्छी प्रकार से समय दे कर अपने ज्ञान ने वृद्धि की।

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे फर्स्ट एड मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स जिसे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब स्टेट ब्रांच द्वारा होटल चंडीगढ़ बेकोंस सैक्टर बयालीस सी चंडीगढ़ में सत्ताईस मई से उन्नतीस मई तक होस्ट किया जा रहे रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में देश भर के विभिन्न राज्यों से पैंतीस मास्टर्स ट्रेनर्स भाग ले रहे है। सभी ट्रेनर्स को प्रशिक्षण जाने माने अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉक्टर इत्तेंद्रपाल सिंह बाली और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा की स्टेट ट्रेनिंग ऑफिसर डॉक्टर शाइना वर्मा द्वारा प्रदत्त किया जा रहा हैं। हरियाणा राज्य के नौ मास्टर ट्रेनर जिन में से फरीदाबाद जिले से पांच मास्टर ट्रेनर इशांक कौशिक, डी टी ओ, रवींद्र कुमार मनचंदा, दर्शन भाटिया, मीनू कौशल और गीता उत्प्रेति इस कोर्स में पार्टिसिपेट कर रहे है। इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में पार्टिसिपेट कर रहे सराय ख्वाजा विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य एवं फरीदाबाद के नेशनल मास्टर ट्रेनर रवींद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एन एच क्यू की नई गाइडलाइंस के अनुसार जीवन रक्षा के नई तकनीक से अप टू डेट करवाया जा रहा है। आज सभी मास्टर्स ट्रेनर्स को अपनी अपनी प्रेजेंटेशन के लिए दो टॉपिक्स पर लेसन प्लान बना कर आई, डी, पी, एस और के के माध्यम से प्रस्तुतिकरण के निर्देश दिया गए जिन को बहुत ही गहनता से डॉक्टर बाली और डॉक्टर शाइना वर्मा द्वारा ऑब्जर्व किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय के अनुसार सभी मास्टर्स ट्रेनर्स को निरंतर भविष्य की असाइनमेंट्स के लिए प्रैक्टिस बाय डूइंग, क्रिएटिंग सिनेरियो द्वारा इंट्रोडक्शन, डिमॉन्स्ट्रेशन, प्रेक्टिस और सम अप मैसेज के माध्यम से इमरजेंसी में जीवन रक्षा हेतु उपलब्ध संसाधनों सहित नवाचार एवं इनोवेटिव मेथोडॉलॉजी द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। फर्स्ट एड के नेशनल मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि सभी नेशनल मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षकों के निर्देशानुसार सिनेरियो क्रिएट कर सी पी आर, फ्रैक्चर, ब्लीडिंग, रिकवरी पोजीशन, अन्कांशियसनेस, अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित रिस्पांस द्वारा लाइफ सेविंग तकनीकीय ज्ञान के आधार पर ट्रांसपोर्टेशन कर रहे हैं। नियमित अभ्यास एवं फीडबैक, कीनोट निष्कर्ष अर्थात कनक्लूजन आदि के माध्यम से प्रैक्टिकल किया जा रहा है ताकि किसी भी डिजास्टर और आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों की जीवन रक्षा की जा सके। आज के सेशन में देश भर के दस विभिन्न प्रांतों से आए मास्टर ट्रेनर्स ने सभी सिनेरियो का अच्छी प्रकार से समय दे कर अपने ज्ञान ने वृद्धि की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464