उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, गहरी खाई में गिरा युवक

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

चमोली। खतरनाक स्थानों पर सेल्फी का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बचा। आज रवि जोशी निवासी बिंदुखत्ता थाना-लालकुआं नैनीताल द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि उसका दोस्त कुशाल सिंह भंडारी निवासी उपरोक्त सेल्फी लेते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह एवं हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह मय आपदा उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर दुर्गम खाई में उतरते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खड़ी चट्टान एवं गहरी खाई के बीच कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद घायल युवक को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के मुंह एवं सिर पर हल्की चोटें आई हैं। समय रहते पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से युवक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। चमोली पुलिस की पर्यटकों एवं यात्रियों से अपील है कि खतरनाक स्थानों, गहरी खाइयों, नदी किनारों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सेल्फी लेने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464