राजीव भार्गव को प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया
युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कार्य कर रही है।

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में आज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं सक्रिय जनहित कार्यकर्ता राजीव भार्गव को प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राजीव भार्गव के लंबे सामाजिक अनुभव, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को पूरे उत्तराखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राजीव भार्गव उत्तराखंड में एक सक्रिय समाजसेवी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और विस्तार मिलेगा तथा आने वाले समय में पार्टी प्रदेश में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई नियुक्ति का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




