उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़

ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

अज्ञात ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

देहरादून। आज प्रातः थाना वसन्त विहार पर 112 से सूचना प्राप्त हुई की कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास एक ट्रक द्वारा अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना वसन्त विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर ट्रक संख्या Uk 07 CB 7123 के चालक द्वारा एक व्यक्ति को कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पूछताछ करने पर मृतक का नाम सकल देव साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी शिपनगर थाना सेयारा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल पता कालिंदी एनक्लेव उम्र 55 वर्ष ज्ञात हुआ, मृतक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता था जो अपने साथियों के साथ सुबह मजदूरी पर जाने के लिए उक्त स्थान पर खड़ा था।
पुलिस द्वारा मौके से मृतक के शव को पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतू कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना वसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी गयी है, जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अज्ञात ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button