उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनशिक्षा

दिया नारंग ने 94% अंक प्राप्त कर नारंग परिवार का नाम रोशन किया

ब्राइटलैंड्स स्कूल की छात्रा दिया नारंग ने प्राप्त किये 94 प्रतिशत अंक

संदीप गोयल/ एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषदने आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था।कानपुर के ओजस्वित ने ISC 12वीं में 100% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनते हुए इतिहास रच दिया। चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षा में भी लड़कियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की। आईएससी में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष से बेहतर है। अभिभावक और छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश नाएंग की पुत्री दिया नारंग ने 10वीं कक्षा मे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैं। दिया नारंग यहां देहरादून में ब्राइटलैंड्स स्कूल की छात्रा हैं। भाजपा के आला नेताओं ने उन्हे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपनी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा की दिया नारंग ने 94प्रतिशत अंकों के साथ यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि हमारे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दिया नारंग की यह मेहनत हमारे क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी एक मिसाल बनेगी। इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता को भी बहुत-बहुत बधाई। बेटी दिया नारंग, तुम यूँ ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहो, मेरा स्नेह और आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है। उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581