उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

एसएसपी अल्मोड़ा ने किया रानीखेत में औचक निरीक्षण

कोतवाली, चौकियों व फायर स्टेशन का लिया जायजा

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोडके ने कोतवाली रानीखेत, चौकी मजखाली, चौकी लालकुर्ती व फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, शिकायतों व वारंटों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सत्यापन अभियान तेज करने व नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया। अवैध होम-स्टे के विरुद्ध अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कोतवाली परिसर में भवन, बैरक व भोजनालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। फायर स्टेशन में उपकरणों को हर समय तैयार रखने व जंगल की आग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। मजखाली में निर्माणाधीन चौकी का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464