उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादून

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया स्कूल टॉप करने पर छात्र का सम्मान

उज्जवल भविष्य की कामनाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सहसपुर देहरादून में अध्यनरत सक्षम ने सीबीएसई बोर्ड में स्कूल टॉप करने पर छात्र को संगठन के स्मृति चिन्ह गोल्ड मेडल, अंग़ वस्त्र एवं साथ ही एक ट्रैकसूट भी उपहार स्वरूप बालक को दिया और उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन ने कहा कि मैं बच्चों के मां-बाप और बच्चे को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आशीर्वाद देता हूं, सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई में अव्वल आने पर सक्षम ने अपने मां-बाप का नाम रोशन किया। बच्चे हमारे देश भविष्य हैं और जब बच्चे तरक्की करेंगे, तभी देश तरक्की करेगा। मैं इस बालक के हमेशा साथ हूं, कहीं भी भविष्य में मेरी जरूरत पड़े हमारा संगठन हमेशा ऐसे बच्चों के साथ है।

Related Articles

Back to top button