उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनधर्म

नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने की शनि महाराज की पूजा अर्चना

देहरादून। नवनियुक्त उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा ने नवग्रह शनि मंदिर (गढ़ी) पर पहुंचकर शनि महाराज की पूजा अर्चना करी और विश्व शांति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के साथ ही सभी के निरोगी रहने का प्रभु से आग्रह किया। तत्पश्चात मंदिर के संस्थापक आचार्य डॉक्टर सुशांत राज सदस्य हिमालय राज्य समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद द्वारा नवनियुक्त उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा को अंगवस्त्र उड़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आशीष सक्सेना, पीयूष पांडे, बम बहादुर,उदित पांडे, विशाल, सूरज, दीपक गुरुंग, केशव पचौरी, आंशिका सक्सेना, राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button