उत्तराखंड समाचार

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया टपकेश्वर महादेव का रूद्र अभिषेक

सौरभ बहुगुणा ने अपनी दिनचर्या के अनुरूप सर्वप्रथम टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए

देहरादून 2 अप्रैल। उत्तराखंड राज्य के पशुपालन मंत्री एव सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार के विधायक सौरभ बहुगुणा द्वारा उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज देहरादून में टपकेश्वर मंदिर पहुंच कर टपकेश्वर महादेव का रूद्र अभिषेक कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। सौरभ बहुगुणा ने अपनी दिनचर्या के अनुरूप सर्वप्रथम टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस दौरान सौरभ बहुगुणा ने कहा कि टपकेश्वर महादेव का आशीर्वाद उन पर सदैव रहा है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए वह संकल्पित रहेंगे। टपकेश्वर दर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा सौरव बहुगुणा को मंत्री पद का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी गई‌। इस अवसर पर शिवेश बहुगुणा, राहुल गर्ग, अक्षय जैन, विप्लव गर्ग, वैभव पंडित, शशांक त्यागी, जतिन कुकरेजा, सकूल उनियाल, कपिल अरोड़ा, ऋषभ जैन, कुलदीप पंथ, सत्यम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581