उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

डीएम की क्यूआरटी अलर्ट : छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त

देहरादून, 28 मार्च। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
साथ ही अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक एवं 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button