उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादून

21 अप्रैल को देहरादून पहुंचेगी तृतीय गोल्जयू यात्रा

देहरादून। अपनी धरोहर न्यास द्वारा निकाली जा रही तृतीय गोल्जयू यात्रा अक्षय तृतीया 19 अप्रैल चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार होते हुए 21 अप्रैल को देहरादून पहुंचेगी।
इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आज गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट में आयोजित की गई। अभियान के देहरादून संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया की मणि माई मंदिर में यात्रा की आगवानी की जाएगी। घंटाघर में पुष्पवर्षा और गोरखाली सुधार सभा में भव्य स्वागत अभिनंदन के बाद यात्रा पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर पहुंचेगी और द्रोण आश्रम (योगाचार्य डा. बिपिन जोशी का आवास) में विशेष पूजा अर्चना और भोजन प्रसाद के बाद यात्रा सुरकंडा माता की ओर प्रस्थान करेगी। आज की बैठक में अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष और यात्रा के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट, गोरखाली सुधार सभा की मैनेजर और मीडिया प्रभारी प्रभा साह, भगवती जोशी, गीता जोशी, सुशील बहुगुणा, तेजराम सेमवाल एडवोकेट तनुज जोशी,डा अनिल टम्टा, विनय गुप्ता, चंदन सिंह पारस काण्डपाल, आकाश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button