उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किये स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के दर्शन

हरिद्वार। उत्तराखण्ड रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करने के पश्चात् श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर, नील धारा गंगा तट, चण्डी घाट, हरिद्वार में विराजमान जगतजननी भगवती मां काली के श्रीचरणों में उपस्थित होकर दर्शन किए। दर्शन के उपरांत निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री ने उन्हें धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रदीप बत्रा जी ने भी इस अवसर को अपने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा, संकल्प और दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने अपने दायित्वों को पूर्ण समर्पण के साथ निभाने एवं प्रदेश की जनता के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। ऐसे पावन क्षण न केवल व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार भी करते हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें सदैव सही मार्ग पर चलने की शक्ति, विवेक और जनकल्याण की भावना प्रदान करते रहें।

Related Articles

Back to top button