उत्तराखंड समाचार

डालनवाला पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 63 मकान मालिकों पर कार्यवाही

डालनवाला कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान में चलाकर 63 मकान मालिकों पर कार्यवाही कर कुल 5,81,250 रुपये का चालान किया।

देहरादून। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान में चलाकर 63 मकान मालिकों पर कार्यवाही कर कुल 5,81,250 रुपये का चालान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी के निर्देश पर वर्तमान में जनपद में बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिये चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में बिना पुलिस सत्यापन के थाना क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में कोतवाली डालनवाला व थाना राजपुर के पुलिस बल के सहयोग से कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत इन्दर रोड, चन्दर रोड, नई बस्ती व संजय कालोनी में सत्यापन की कार्यवाही की गयी। जिसमें बिना सत्पापन कराये किरायेदार रखने पर पुलिस टीम द्वारा कुल 310 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिसमें कुल 63 व्यक्तियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा पुलिस अधिनियम में कार्यवाही कर कुल 5,81,250 रुपये का जुर्माना किया गया।

पुलिस टीम में श्रीमती जूही मनराल पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला, नन्द किशोर भट्ट प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, थानाध्यक्ष राजपुर, महादेव उनियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक डालनवाला, चौकी प्रभारी करनपुर, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, चौकी प्रभारी आराघर, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक अनीता बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक रश्मि रानी, महिला उपनिरीक्षक सरिता बिष्ट, एक प्लाटून पुरुष पीएसी बल, एक प्लाटून महिला पीएसी बल शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581