उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान

देहरादून, 15 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की जा रही हैं।संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से दून पुलिस का आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों, आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581