आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखंडदेशदेहरादूनदेहरादून/मसूरीशिक्षासोशल मीडिया वायरल

असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी को किया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

जीआरडी आईएमटी देहरादून के असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी गाज़ियाबाद में सम्मानित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 08 मार्च। गाज़ियाबाद स्थित जेएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद में आयोजित “आगमन सम्मान समारोह 2026” में सितारगंज निवासी एवं वर्तमान में जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत ललित मोहन जोशी को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक पुरस्कार Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Teacher Award से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में ललित ने अन्य प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध पत्र एवं पेटेंट प्रकाशन के साथ अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किये। यह वर्ष 2026 में उनका पहला सम्मान है। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमे उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा उत्तराखंड राज्य के विज्ञान धाम द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581