उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को चमोली पुलिस की भावभीनी विदाई

चमोली। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड के जवान सदैव पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाहे यातायात व्यवस्था हो, आपदा प्रबंधन हो अथवा अन्य प्रशासनिक दायित्व होमगार्ड के जवान हर परिस्थिति में पुलिस के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में सेवाएं देते हैं। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस के सहयोगी होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान, सुख-दुख एवं कल्याण का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उनके मनोबल को सदैव ऊँचा रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button