उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित : पुनीत मित्तल

देहरादून, 01 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी एवं राष्ट्रहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा की केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पुनीत मित्तल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है, जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट मे निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन पर विशेष बल देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्रदान करता है। यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा। ‘यह बजट हर वर्ग को आगे लाने वाला बजट है। इस बजट में हर वर्ग की चिंता की गई है, ये समावेशी बजट है। अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के लिए भी इस बजट में प्रावधान किया गया है। यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को फायदा पहुंचने वाला है। किसान- बागवान से लेकर बयापारी वर्ग को फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464