उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

राजधानी दून में तेज हवा के बाद झमाझम बारिश, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

देहरादून, 27 जनवरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई तो वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने गत दिवस ही प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। केदारनाथ धाम में देर रात्रि से चारों तरफ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम बदला हुआ है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आज सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से ढक गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने लगी। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल में लगातार बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून में मौसम के गंभीर होने की आशंका जता दी थी। जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी कहीं गई थी। इस स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिये थे, जिसके कारण आज देहरादून मे सभी स्कूल बंद रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581