आपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़मौसमसोशल मीडिया वायरल

विकास कार्यों पर तेजी से कार्य किये जाए : खजान दास

मानसून के दौरान जन-मानस को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।
मंत्री ने राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमामी वर्षाकाल सीजन से पूर्व किये जा रहे विकास कार्यों पर तेजी से कार्य किये जाए, जिससे आम जन-मानस को परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की साफ-सफाई तथा सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जरूरी कार्य ससमय पूर्ण कर लिए जाए। जिससे मानसून के दौरान जन-मानस को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
कैबिनेट मंत्री ने एमडीडीए विभाग से किसी जिम्मेदार अधिकारी कि बैठक में उपस्थित न रहने पर रोष व्यक्त किया तथा अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि आगामी बैठक में एमडीडीए के किसी उच्च अधिकारी को साथ बैठक में प्रतिभाग करें जिससे जनहित में कोई उचित निर्णय लिये जा सके। बैठक में एमडीडीए द्वारा अवगत कराया गया कि आढ़त बाजार की सिफ्टिंग ब्राह्नमणवाला में किए जाने सम्बन्धी निमार्ण कार्य लगभग 95 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रभावित आढ़तियों को मुआवजा देने का कार्य भी गतिमान है तथा अब तक लगभग 78 से अधिक रजिस्ट्रियां कराई जा चुकी हैं।
मंत्री ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पेयजल सम्बन्धी समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने पलटन बाजार क्षेत्र की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रिंस चैक पर जलभराव को लेकर होने वाली परेशानियों के निवारण हेतु व्यवस्थाओं को सुधारने पर जोर दिया। इस सम्बन्ध में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि दर्शनलाल चैक से प्रिंस चैक तक स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज वाटर प्लान के लिए शासन द्वारा रूपये 29.14 करोड़ की ईएफसी हो चुकी है।
मंत्री ने लोनिवि विभाग से कांवली रोड़, सुभाष रोड़ तथा मार्डन काॅलोनी रोड़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए मानसून से पहले ही उक्त सड़कों को सुचारू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की हालात में सुधार हों इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारी तत्परता दिखाएं तथा लम्बित कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने परेड ग्राउण्ड की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांधी पार्क की तर्ज पर ही परेड ग्राउण्ड की व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की जाए।
मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनकार्याें के प्रति संवेदनशीलता बनाये रखें तथा अपने अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी लें।
इस अवसर पर नगर निगम, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, एमडीडीए, यूपीसीएल तथा अन्य संम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581