उत्तराखंड समाचारक्राइम

पति का भाभी के साथ है अवैध संबंध, बोली-गर्भावस्था के दौरान भी मुझे भूखा रखा गया

विवाह के बाद पत्नी का पति, जेठ और भाभी के साथ मिलकर उत्पीड़न करता रहा।

रुद्रपुर : विवाह के बाद पत्नी का पति, जेठ और भाभी के साथ मिलकर उत्पीड़न करता रहा। बाद में बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है। उसके कहने पर भी उसे घर से निकाला गया। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।ट्रांजिट कैंप निवासी चंद्रिका ने बताया कि उसका विवाह ग्राम धूरा, पोस्ट खेती, अल्मोड़ और हाल सेक्टर जे अलीगंज, जजी कालोनी लखनऊ निवासी चंदन जोशी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति चंदन जोशी, जेठ कैलाश जोशी व जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज का ताना देते हुए उससे नौकरानी की तरह काम करवाने लगे।इसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने कहा कि यहां रहना है तो सब सहना पड़ेगा। विरोध करने पर उन्होंने उसके पिता को बुला लिया और उनके सामने ही धमकी और गालीगलौज् करने लगे। यह देख उसके पिता ने रिश्तेदारों को मौके पर बुलाकर उस पर हो रहे अत्याचार की जानकारी दी, जिस पर पति, जेठ और जेठानी ने आश्वासन दिया कि अब वह उसका उत्पीड़न नहीं करेंगे।बाद में पति ने उसे अलग रख दिया और सप्ताह में केवल 2-2 किलोग्राम आटा-चावल रखकर जाता था। इस बीच वह गर्भवती हुई तो पति ने उसकी पिटाई की। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए और विरोध किया। जिसके बाउ उसका पति चंदन लोगों से लड़ने लगा, इसी बीच भीड़ में से एक ईंट उसे लग गई। जिसके बाद उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।आरोप है कि घर में खाना बनता तो उसे भूखा रखा जाता था। इस बीच उसने बच्चे को जन्म दिया, फिर भी उसका उत्पीड़न कम नहीं हुआ। चंद्रिका का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। जेठानी के बहकावे में आकर उसका पति उसे हमेशा अपने से अलग रखता है। बाद में पति उसे बच्चे समेत मायके छोड़ गया और फिर लेने नहीं आया। पुलिस ने पति समेत तीनों ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581