उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखेल

सांसद चैम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित

चमोली। मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित सांसद चैम्पियन ट्रॉफी 2025 का आयोजन प्रदेशभर में उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद चमोली में जिला क्रीड़ा मैदान, गोपेश्वर में सांसद चैम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के पांचवें दिन आज कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद चैम्पियन ट्रॉफी जैसे आयोजन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली की पांच विधानसभाओं बदरीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, बागेश्वर एवं कपकोट से आए खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सांसद चैम्पियन ट्रॉफी के पांचवें दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालिका वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में बदरीनाथ विधानसभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में उषा (बागेश्वर) विजेता रहीं, जबकि बैडमिंटन अंडर-14 बालिका डबल्स में तनुजा एवं गुड़िया (बागेश्वर) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत जीवंत एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581