उत्तराखंड समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिक्का ग्रुप ने किया पौधारोपण,

लोगों को दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिक्का ग्रुप ने देहरादून की विभिन्न परियोजनाओं में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों, बच्चों और सिक्का ग्रुप की टीम ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। यह अभियान सिक्का किमाया ग्रीन्स (सहस्त्रधारा रोड), और सिक्का किंग्सबेरी ग्रीन्स (सहस्त्रधारा रोड) में एक साथ चलाया गया। हर सोसाइटी में सुबह से ही लोगों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौधों को लगाते समय सभी ने यह वादा किया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर सिक्का ग्रुप के चेयरमैन गुरिंदर सिंह सिक्का ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन पौधे लगाना नहीं है, बल्कि हम अपने हर प्रोजेक्ट में साल भर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं। पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सिक्का ग्रुप इसे केवल एक इवेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक सतत अभियान के रूप में देखता है। हम चाहते हैं कि लोग पर्यावरण के प्रति सजग बनें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व सुरक्षित धरती छोड़ें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को पौधों की उपयोगिता और पर्यावरण से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया, ताकि उनमें कम उम्र से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581