उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

160 वाहन चालकों के विरुद्ध अमल में लाई गई चालानी कार्रवाई

पौड़ी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों को गिरफ़्तार करने के साथ वाहन सीज़ किए गए वहीं 114 नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई।

जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है।

जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही वाहनों को भी  सीज़ कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट चलना और मोबाइल फोन का प्रयोग जैसे जोखिमपूर्ण चालन पर भी पुलिस ने कुल 36 चालकों पर (यातायात श्रीनगर–04, श्रीनगर–15, यातायात कोटद्वार–07, कोटद्वार- 02, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला–07) चालान किए गए। सघन चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप जनपदभर में कुल 160 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

 

Related Articles

Back to top button