उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

देहरादून में कचरा प्रबंधन को मिली मजबूती

देहरादून। हैमिल्टन हाउसवेयर प्राइवेट लिमिटेड (मिल्टन) पिछले तीन वर्षों से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए वेस्ट वॉरियर संस्था के साथ मिलकर काम कर रही है। इस सहयोग के तहत मिल्टन, वेस्ट वॉरियर संस्था के मटेरियल रिकवरी सेंटर को सहयोग प्रदान कर रहा है, जहां घरों और संस्थानों से आने वाले कचरे को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग किया जाता है और पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाता है। पिछले तीन वर्षों में इस परियोजना के माध्यम से कुल 714.44 टन कचरा एकत्र किया गया, जिसमें से 691.74 टन कचरा रीसाइक्लिंग के लिए अधिकृत इकाइयों तक भेजा गया। इससे लैंडफिल में जाने वाले कचरे में काफी कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है।

मिल्टन ने सिर्फ बुनियादी ढांचे और संचालन में ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले सफाई साथियों (ग्रीन वर्कर्स) को सशक्त बनाने पर भी ध्यान दिया है। हाल ही में मटेरियल रिकवरी सेंटर में बेसिक साक्षरता और वित्तीय साक्षरता से जुड़े प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, ताकि सफाई साथियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। वर्तमान में इस परियोजना के अंतर्गत 12 सफाई साथी और वेस्ट वॉरियर संस्था की 3 सदस्यीय टीम मिल्टन के सहयोग से कार्य कर रही है। यह पहल पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सम्मानजनक आजीविका भी प्रदान कर रही है। मिल्टन का वेस्ट वॉरियर संस्था को दिया जा रहा निरंतर सहयोग उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, सर्कुलर इकॉनॉमी और समावेशी विकास के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581