उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

डाक्टर राजबहादुर को एम्स ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत

डाॅ. राजबहादुर इससे पूर्व पंजाब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और पीजीआई चंडीगढ़ में ऑर्थो विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।

ऋषिकेश, 14 अगस्त। देश के जाने-माने आर्थोपेडिक सर्जन और स्पाइनल इंजरी विशेषज्ञ डाॅ. राजबहादुर को एम्स ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रो. राजबहादुर के नेतृत्व में संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। अनुसंधान और सर्जरी के क्षेत्र में कई दशकों का लंबा अनुभव रखने वाले विख्यात हड्डी रोग व स्पाइनल इंजरी विशेषज्ञ डाॅक्टर राजबहादुर को हाल ही में एम्स ऋषिकेश का अध्यक्ष (प्रेजिडेन्ट) नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने के बाद संस्थान के उच्चाधिकारियों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। बतादें कि डाॅ. राजबहादुर इससे पूर्व पंजाब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और पीजीआई चंडीगढ़ में ऑर्थो विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और अनुभव के आधार पर केन्द्र सरकार ने उन्हें एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. राजबहादुर के नेतृत्व में संस्थान मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और अस्पताल सेवाओं में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। बतादें कि इससे पूर्व प्रो. समीरन नंदी एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष थे। एम्स ऋषिकेश के प्रेजिडेन्ट रहते हुए प्रो. समीरन नंदी के  मार्गदर्शन में चिकित्सा शिक्षा के मानकों में सुधार, अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की पहचान को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581