उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया है

देहरादून, 16 अगस्त। नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से नाराज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस घटना से नाराज अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष के साथ व उनके अन्य साथियों के साथ मारमीट की गई और सरकार द्वारा उन लोगों पर कोई भी कार्रवाही नही की गई जिस से नाराज अनुसुचित जाति विभाग के कार्यक्रताओं ने देहरादून में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर पूरजोर विरोध किया इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुतला दहन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है जो सरासर सरकार की नाकामियों को दिखाता है। और इतना सब होने के बावजूद भी उन लोगों पर कोई भी कार्यवाही सरकार द्वारा नही की जाती है तो इसका सरासर मतलब ये है कि सरकार की ही निगरानी में ये काम हुआ है। पुतला दहन में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए जिसमें महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डा जसविन्दर सिह गोगी, धर्मपाल घाघट, करन घाघट महानगर अध्यक्ष अनुसूचति विभाग, विकास नेगी प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग, अर्जुन सोनकर (पार्षद) प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिह, संजय गौतम, अशोक कुमार, नोहर सिह, पूनम सिह, प्रवेश सिघानिया, गगन घाघट, हिमांशु कटारिया, जगदीश धीमान, राहुल सोनकर, गुलसन कुमार, उषा जाटव व अन्य कार्यक्रता मौजूद रहें।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581