उत्तराखंड समाचार

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर

मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुटा जिला प्रशासन

देहरादून, 18 सितम्बर। मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़ कर अनधिकृत तरीके से बडा रिजाल्ड बनाने वाले रिजाल्ट मालिक के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसनपुर बांडावाली में नदी का रूख मोड रिजाल्ट निर्माण से यहां पर करीब 150 मीटर सड़क मार्ग पूरी तरह से वासआउट हुआ है। जिससे यहां पर 06 करोड़ से अधिक की सरकारी सपंत्ति का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण के दौरान सख्त रूख इखतियार करते हुए नदी किनारे अनधिकृत एप्रोच और रिजाल्ट निर्माण की उच्च स्तरी जांच की संस्तुति कर दी है। देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अब जिला प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में जुटा है। इसको लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को अपराह्न देर शाम तक  मालदेवता, द्वारा पुल, खैरी धनौला, किसनपुर बांडावाली और मसूरी रोड पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क एवं मोटर पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलों की एप्रोच ठीक कराते हुए आवगमन शीघ्र सुचारू कराने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि के कारण कुमाल्डा, द्वारा झूला पुल की एप्रोच धस गई थी। यहां पर खेल मैदान भी पूरी तरह से वॉसआउट हुआ है। लोनिवि द्वारा यहां पर एप्रोच ठीक कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने नदी को चौनलाइज करने के बाद वयारक्रेट कर पुल की एप्रोच को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। वही जिलाधिकारी ने मालदेवता मोटर मार्ग पर किसनपुर बांडावाली में सड़क के 150 मीटर वॉसआउट पोर्सन का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर अनधिकृत एप्रोच बनाकर नदी का रूख पलटने और रिजाल्ट निर्माण के कारण सरकारी सपंत्ति को करीब 06 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी ने इस पर सख्त रूख इख्तियार करते हुए नदी का रूख पटलकर अनधिकृत एप्रोच एवं रिजाल्ट निर्माण के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की संस्तुति कर दी है। साथ ही जिलाधिकारी ने लोनिवि को यहां पर नदी को चौनलाइज करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए है। मालदेवता केशरवाला में वॉसआउट मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वायरक्रेट लगाकर शीघ्र रास्ता चालू करने और नदी को चौनलाइज करते हुए सड़क के वॉसआउट पोर्सन ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने देहरादून मसूरी मोटर मार्ग पर कोठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल एवं यहां पर वैली ब्रिज निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कोठालगेट के समीप मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी ने पहले दिन से ही यहां पर एसडीएम और लोनिवि के सक्षम अधिकारी के तैनाती करते हुए युद्धस्तर पर वैली ब्रिज निर्माण के निर्देश जारी किए थे। डीएम रेग्यूलर इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे थे। जिलाधिकारी के प्रयासों से यहां पर अल्प समय में वैली ब्रिज निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर मसूरी क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत दी है। वैली ब्रिज से फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581