उत्तराखंड समाचार

13 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करके लाभ प्राप्त करने की अपील की गयी।

रुद्रप्रयाग,11 सितम्बर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में माननीय जिला जज, रूद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर एवं बाहय न्यायालय ऊखीमठ में 13 सितंबर को प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जायेगा। जिसमे अपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआई एक्ट बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, अन्य दीवानी वाद, श्रम विवाद वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली एवं पानी से सम्बन्धित वाद (अशमनीय वादों को छोडकर), वेतन भत्ते एवं अन्य सेवानिवृति से स्म्बन्धित सेवा लाभ, राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निशेधाज्ञा वाद,विनीर्दिश्ट अनुतोश आदि) इत्यादि विचारधीन वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलो का निस्तारण पक्षकारों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करके लाभ प्राप्त करने की अपील की गयी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581