उत्तराखंड समाचार

कूड़ा निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित

बैठक में मुख्य रूप से मेयर सौरभ थपलियाल ने भाग लिया।

देहरादून। आज वार्ड संख्या 34 गोविन्दगढ़ के मोहल्ला कल्याण समिति प्रकाश नगर द्वारा नाली सफाई, कूड़ा एकत्रीकरण एवं उसके प्रभावी निस्तारण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मेयर सौरभ थपलियाल ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्रमोद दत्ता, जोगेंद्र पुंडीर, मंडल अध्यक्ष आशिष शर्मा, मनोज कम्बोज, अजय सिंह, संजय सिंघल, जतिन कुकरेजा, विनोद तोमर, रेखा निगम, महिपाल सिंह, राज डिमरी, राहुल जुयाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सभी का सक्रिय सहयोग और मूल्यवान सुझाव निश्चित ही कॉलोनी को और स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अहम योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581