उत्तराखंड समाचार

हैलो हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ

पहल का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आमजन को रात्रिकालीन समय में भी त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है।

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय बागेश्वर में हैलो हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आमजन को रात्रिकालीन समय में भी त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है। अब नागरिक रात्रि 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 9068520235 पर कॉल कर डॉक्टर की उपलब्धता, ब्लड स्टॉक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सेवा को टोल फ्री बनाया जाए और इसमें प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाए ताकि परामर्श प्रभावी और संवेदनशील हो। इसके साथ ही डिजिटल टोकन प्रणाली की शुरुआत भी की गई है, जिससे ओपीडी में लंबी कतारों से राहत मिलेगी और मरीजों को क्रमवार परामर्श मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल पहाड़ों में रहने वाले नागरिकों को सुलभ, सम्मानजनक और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581