उत्तराखंड समाचार

पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए 06 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया और सख्त हिदायत दी गई।

देहरादून। सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने सुरूर उतारा।ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 21 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा थाने लाया गया। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए 06 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया और सख्त हिदायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 21 व्यक्तियो को थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 21 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 6000 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581