उत्तराखंड समाचार

जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

शत प्रतिशत फीस माफी करा डीएम ने रिहान की पढाई रखी पुनर्जीवित

देहरादून, 01 अगस्त। बीते सप्ताह शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी दुखियारी मॉ गजाला जिनके पति की हाल ही में मृत्यु हुई है, डीएम सविन बंसल से मिल अपनी फरियाद लगाई बच्चें की स्कूल फीस न दे पाने से बेटे रिहान की पढाई बाधित होने की बात कहकर पढाई जारी रखने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी सविन बसंल ने संकटाग्रस्त रिहान की पढाई पुनर्जीवित रखने हेतु एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने अनुरोध किया जिस मिशन द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापक को रिहान की शतप्रतिशत् फीस माफी का पत्र जारी कर दिया। विगत 25 जुलाई को रिहान की मा गजाला ने डीएम से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया रिहान के पिता की हॉल ही मृत्यु हो गई है। परिवार का आर्थिकी का कोई साधन नही है परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी रिहान पर आ गई है, रिहान को शाम को कैमिस्ट की दुकान पर कार्य कर परिवार और अपनी पढाई का खर्चा उठाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन को रिहान की फीस माफी का अनुरोध किया। जिला प्रशासन के इस समय इस प्रकार के बहुत से प्रकरण आ रहे हैं, जिनमें बच्चों की फीस माफी या बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, विधवा महिला के रोजगार और आर्थिक सहायता से सम्बन्धित प्रकारण आते है जिस पर जिला प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर रहा है। बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को रोजगार, आर्थिक सहायता, बुजुर्गो। को न्याय के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है जिससे जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढा है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581