उत्तराखंड समाचार

प्रिंस चौक पर डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित

हाल ही में प्रशासन ने एजेंसियों को उपलब्ध कराए थे हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप

देहरादून 30 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में कारगर साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिसपांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है। विगत 29 जुलाई को देहरादून के प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर पहली बार प्रिंस चौक में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवगमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की गई। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिली।
जलभराव क्षेत्रों में क्यूआरटी का नियमित निरीक्षण जारी :-
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी तत्परता से जुटी है। विगत 29 जुलाई को अतिवृष्टि होने पर क्यूआरटी ने रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से किसी भी स्थान पर जलभराव की समस्या नही पाई गई। शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी तत्परता से अपने क्षेत्रों में डटी है और अतिवृष्टि से जलभराव होने पर त्वरित समस्या का निस्तारण कर रही है।
दून जाखन क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का हुआ त्वरित निदान
दून जाखन क्षेत्र ने संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देर्शो पर जल संस्थान की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जल संस्थान की टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया है। उपभोक्ताओं को अब अपने जल संयोजन से शुद्व जलापूर्ति हो होने लगी है। उपभोक्ताओं द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581