उत्तराखंड समाचार

पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेट ने मुलाकात की।

देहरादून 09 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेट ने मुलाकात की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्यपाल को आगामी कांवड़ मेले हेतु सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में पुलिस की सक्रिय भूमिका, तकनीकी नवाचारों के माध्यम से कार्यदक्षता में वृद्धि, महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों तथा पुलिसकर्मियों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने हाल में राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के उत्तराखण्ड भ्रमण, चारधाम यात्रा के प्रथम चरण तथा कैंची धाम मेले को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को बधाई दी एवं उनके द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। राज्यपाल ने निर्देशित किया कि राज्य में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजनों में आधुनिक तकनीक आधारित नवाचारों का इस्तेमाल कर और भविष्य हेतु एक प्रभावी रणनीति तैयार की जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं उत्तरदायी बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581