उत्तराखंड समाचार

गोयल बने वेल्हम ब्वायज स्कूल के नए कैप्टन

वेल्हम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया छात्र अलंकरण समारोह

देहरादून। वेल्हम ब्वायज स्कूल के नए स्कूल कैप्टन अर्णव गोयल चुने गए हैं। जबकि आर्यन टिबरेवाल को खेल कैप्टन और अरहम जैन को एजुकेशनल कैप्टन बनाया गया है। वेल्हम स्कूल में इस साल का छात्र अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें इन सभी को सम्मानित कर नई जिम्मेदारियां दी गईं। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि 42 इंफेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गुरबीर सिंह के स्वागत से हुई। इसके बाद प्रार्थना और भजन के बा विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले निवर्तमान स्कूल कैप्टन विराज लोहिया ने नए स्कूल कैप्टन अर्णव गोयल को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नए स्कूल कैप्टन को बैज लगाया और उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। फिर खेल कैप्टन आर्यन टिबरेवाल को पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एजुकेशनल कैप्टन अरहम जैन को शपथ दिलाई गई। इसके बाद राउंड स्क्वायर छात्र प्रतिनिधि ऋषित गर्ग,हाउस कैप्टन कार्तिक कृष्ण अग्रवाल, अर्जुन अरोड़ा, शुभंकर धूलिया और मौलिक खन्ना और चार हाउस प्रीफेक्ट्स बिक्रमबाज़ सिंह बरार, रुद्रादित्य पोखरियाल, आयुष्मान तिवारी और शिवांश अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि अच्छे निर्णय लेने वाले लीडर के रूप में खुद को विकसित करो। साथ अच्छी लीडरशिप में टाइम मैनेजमेंट का भी महत्व उन्होनें बताया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581